फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   four kabbdi match in tao devilal stadium

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा स्टीलर्स चार मैच खेलेगी

Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
four kabbdi match in tao devilal stadium
सेक्टर - 5 के निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रो कबड्डी सीजन-7 की जानकारी देते हुए हरियाणा - फोटो : PKL OFFICE
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अपने होम ग्राउंड में चार मैच खेलेगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वीरवार को टीम के कैप्टन धर्मराज चेरलाथन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस टीम ने 16 में से 10 मैच जीते हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कोच राकेश कुमार ने होम ग्राउंड के मुकाबले को लेकर खुशी जाहिर की। राकेश कुमार ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-3 ताउ देवीलाल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर टीम रोमांचित है। सीजन में टीम ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन में टीम को होम ग्राउंड से फायदा होगा। हमारी टीम अपने प्रशंसकों के सामने खेलेगी और इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

टीमे के अन्य खिलाड़ी नवीन, विकास खंडोला, सुनील नरवाल, विनय, प्रशांत रॉय, विकास काले ने बताया कि होम ग्राउंड के मैचों को लेकर हमारी ओर से बेहतर रणनीति बनाई गई है। हम अच्छा प्रदर्शन करने मैच जीतेंगे। अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को कड़ी टक्कर देंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। नवीन ने कहा कि अभी तक हम जहां-जहां भी खेले हैं, हमें अपने प्रशंसकों का अपार प्यार और समर्थन मिला है। हम होम ग्राउंड में होने वालो मुकाबले का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपने दर्शकों के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में खेल को लेकर है सम्मान
टीम के कैप्टन धर्मराज चेरलाथन ने बताया कि हरियाणा में खेल को लेकर सम्मान है। यहां पर मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी सहित सभी खिलाड़ी है। सभी टीमों में अधिकतर हरियाणा के खिलाड़ी खेल रहे हैं। खेल का लेकर यहां पर खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता है। अन्य राज्य भी इसमें आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मुकाबले का शेड्यूल
28 सितंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योधा (रात 7.30 बजे)
28 सितंबर: गुजरात फोरचून जायंट्स बनाम तमिल थलाइवास (रात 8.30 बजे)
29 सितंबर: पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली केसी (रात 7.30 बजे)
29 सितंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात फोरचून जायंट्स (रात 8.30 बजे)
30 सितंबर: बंगाल वारियर बनाम दबंग दिल्ली केसी ( रात 7.30 बजे)
30सितंबर: तमिल थलाइवास बनाम यू मुंबा (रात 8.30 बजे)
2 अक्तूबर: यू मुंबा बनाम पटना पाइरेट्स (रात 7.30 बजे)
2 अक्तूबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम बंगलूरू बुल्स (रात 8.30 बजे)
3 अक्तूबर: तेलुगु टाइटन बनाम पुनेरी पलटन (रात 7.30 बजे)
4 अक्तूबर: जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगलुरू बुल्स (रात 7.30 बजे)
4 अक्तूबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटनस (रात 8.30 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed