फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four electric poles washed away in Tangri river, power supply to farms disrupted

Panchkula News: टांगरी नदी में चार बिजली के खंभे बहे, खेतों की बिजली ठप

Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Four electric poles washed away in Tangri river, power supply to farms disrupted
रायपुररानी। खेड़ी गांव के पास टांगरी नदी में भारी बारिश के कारण पानी का तेज बहाव आने से बिजली के चार खंभे बह गए, जिससे आसपास के खेतों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे इलाके के किसानों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि खेतों की सिंचाई और अन्य कृषि कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि भारी बारिश से टांगरी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी से किनारे लगे बिजली के खंभे बह गए।
विज्ञापन

इससे फसलों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है। क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि खेतों में पानी की कमी को पूरा किया जा सके। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। विभाग की टीमें पहुंच चुकी हैं और क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक में लगी हैं। जेई मदन कुमार ने बताया कि खंभों की मरम्मत और नई तार लगाने में पानी के तेज बहाव के कारण कुछ समय लग सकता है, लेकिन विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed