फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at Panchkula Shri Chandimata temple

प्राचीन चंडीमाता मंदिर में चोरी: ट्रेन की आवाज के बीच ताले तोड़ घुसे चोर, जंगल में ले जाकर खोला दानपात्र

Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर माता के गर्भ गृह में जूता पहने हुए थे। उन्होंने पहले माता का मुकुट, उसके बाद टीका, नथ, हार, मंगलसूत्र चोरी किया। चोर माता के स्वर्ण नेत्र, मूर्ति के पास रखीं अन्य छोटी मूर्तियां व गर्भ गृह में रखा हर कीमती सामान ले गए। वारदात के बाद चोर जंगल की ओर भाग गए और वहां आराम से बैठकर दानपात्र के ताले तोड़े व कैश निकालकर वहीं छोड़ गए।

विज्ञापन
Theft at Panchkula Shri Chandimata temple
प्राचीन चंडी माता मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला के श्री चंडीमाता मंदिर में बुधवार देर रात तीन चोर घुसकर माता की मूर्ति की आंखें, मंगलसूत्र, मुकुट, टीका, नथ, हार सहित छोटी-छोटी अन्य मूर्तियां व चार दान पात्र ले गए। चोरी हुए सामान में 16 तोले सोने और ढाई किलो चांदी के गहने सहित लगभग चार लाख रुपये कैश चोरी का अनुमान है। 
विज्ञापन


चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से रेन गुजरने की गड़गड़ाहट के बीच मंदिर के पीछे के गेट का ताला तोड़कर 45 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गेट का ताला तोड़ा
जानकारी के अनुसार तीन चोर बुधवार को रात करीब सवा बारह बजे मंदिर के पिछले गेट के पास पहुंचे। कुछ देर बाद कालका-हावड़ा ट्रेन मंदिर के पास गुजरने लगी तो चोरों ने ट्रेन की गड़गड़ाहट की आवाज के बीच पहले गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद मुख्य मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। करीब 45 मिनट तक चोर माता के गर्भ गृह सहित पूरे परिसर में घूम-घूमकर हर सामान को खंगालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भ गृह में जूते के साथ आए नजर
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर माता के गर्भ गृह में जूता पहने हुए थे। उन्होंने पहले माता का मुकुट, उसके बाद टीका, नथ, हार, मंगलसूत्र चोरी किया। चोर माता के स्वर्ण नेत्र, मूर्ति के पास रखीं अन्य छोटी मूर्तियां व गर्भ गृह में रखा हर कीमती सामान ले गए। वारदात के बाद चोर जंगल की ओर भाग गए और वहां आराम से बैठककर दानपात्र के ताले तोड़े व कैश निकालकर वहीं छोड़ गए। बताया कि जा रहा है कि दानपात्र में सात दिन का दान था। इसमें करीब चार लाख रुपये का चढ़ावा होने का अनुमान है। चोरी हुए गहनों में 16 तोले सोना और 2.5 किलो चांदी भी है।

चोरी से पहले रेकी की या नहीं, चल रही जांच
मंदिर में एक होमगार्ड जवान व एक्स सर्विसमैन को सुरक्षा में तैनात किया गया है। दिन और रात के समय दो-दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वारदात से पहले चोर मंदिर में रेकी से पहले आए थे या नहीं इसकी जांच चल रही है। चोरी की सूचना मिलते ही डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, चंडीमंदिर थाना एसएचओ, क्राइम ब्रांच की तीन टीमें, पंचकूला डीसी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित किए।


चंडीमाता मंदिर के नाम पर है चंडीगढ़ का नाम
प्राचीन चंडीमाता मंदिर के नाम पर ही चंडीगढ़ का नाम रखा गया था। वीरवार दोपहर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंदिर का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed