फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four courses were launched but not released in the schedule, students are getting upset

Panchkula News: चार कोर्स लॉन्च तो कर दिए पर शेड्यूल में जारी नहीं किए, विद्यार्थी हो रहे परेशान

Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four courses were launched but not released in the schedule, students are getting upset
पंचकूला। शहर के पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में प्रबंधन ने चार पोस्ट ग्रेजुएट नए कोर्स लाने के दावे किए गए थे, लेकिन अभी तक इनका शेड्यल जारी नहीं किया गया है। इस कारण विद्यार्थियों को जानकारी के लिए कॉलेज के चक्कर काटकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें रोजाना 15 से ज्यादा विद्यार्थी शुरू होने वाले चार नए कोर्स की डिटेल लेने के लिए आते हैं। इसमें एमबीए, एमसीए, एमएससी केमेस्ट्री, पीजी डिप्लोमा इन साइकोलॉजी के कोर्स शुरू करने के दावे किए गए। अभी तक किसी भी कोर्स का शेड्यूल जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में 21 जुलाई को जो दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है इसमें सभी पुराने कोर्सों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन नए शुरू किए जाने वाले कोर्स का ऑनलाइन मोड पर आवेदन नहीं हो सका है। इसमें एमबीए की 40, एमसीए की 40, एमएससी केमेस्ट्री की 30 और पीजी डिप्लोमा इन साइकोलॉजी की 30 सीटों पर दाखिला दिया जाने का दावा किया गया है। अभी तक इस कोर्स की समस्या का निदान नहीं हो सका है। इसमें कोर्स की शुरूआत की घोषणा कर दी गई है। अभी तक कॉलेज और संबद्ध यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के बीच कोर्स को चलाने के लिए लैब, क्लासरूम की व्यवस्था को लेकर मीटिंग की जानी है। अभी तक यह मीटिंग नहीं हो पाई है। इस कारण यह चार कोर्स शुरू नहीं हो पाए हैं। इसे लेकर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोर्स की जानकारी नहीं मिली
कोर्स की जानकारी के लिए कॉलेज आए थे। कॉलेज आने पर एमबीए के एडमिशन का शेड्यूल नहीं आने की जानकारी मिली है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका शेड्यूल ऑनलाइन नहीं आने के कारण कैंपस में बार-बार आना पड़ रहा है। -दीपेश कुमार, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे के बाद शेड्यूल नहीं आया
पीजी काॅलेज प्रबंधन की ओर से एडमिशन के लिए एमबीए, एमसीए सहित कई कोर्सों का दावा किया गया है। अभी तक शेड्यूल में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस कारण परेशानी हो रही है। -सुनील मिश्रा, छात्र

पीजी कॉलेज में नए चार कोर्स शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने अप्रूवल दी है। इस कोर्स को जल्द शुरू किया जाएगा, तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही एक सप्ताह के अंदर मीटिंग होने के बाद एडमिशन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। डॉ. शैलजा छाबड़ा, प्रिंसिपल, सेक्टर-1 पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed