फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four cars collide on Barwala-Ambala highway, seven of a family injured

Panchkula News: बरवाला- अंबाला हाईवे पर चार कारेें भिड़ीं, एक परिवार के सात घायल

Mon, 10 Feb 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four cars collide on Barwala-Ambala highway, seven of a family injured
हादसे में घायल लोग। संवाद 
पंचकूला। बरवाला -अंबाला हाईवे पर रविवार शाम को चार कार देखते ही देखते आपस में टकरा गईं। चार कारों की टक्कर से दो बच्चों, एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार था कि अल्टो कार सवार सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। अल्टो, ब्रेजा, वेगनआर और एजेंट कार की भिड़ंत के बाद घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बताया कि घायलों में बुजुर्ग और एक बच्चे के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस जगह हुआ हादसा
परिजन गुरुजंट सिंह ने बताया कि कार रत्तेवाली से रामगढ़ की तरफ जा रही थी, जब वे बरवाला हाईवे के पास रॉयल पैलेस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने चक्कर में टक्कर मार दी। सड़क पर कार की भिड़ंत होने से पीछे से आ रही वेगनआर और एसेंट की भी टक्कर हो गई। चार कारों की टक्कर होने पर अल्टो पर सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन




यहां के रहने वाले थे घायल
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि कार पर मानके बरवाला निवासी हरजीत कौर, बच्ची गुरुजात कौर, संदीप सिंह, बुजुर्ग दादा हकम सिंह, आशीष सिंह और तीन साल की लड़की मौजूद थी। कार की टक्कर होने से छह लोगों को चोटें आई है। बच्ची बाल-बाल बच गई। बुजुर्ग दादा हकम सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed