फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four arrested for fighting with police personnel

Panchkula News: पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करने वाले चार काबू

Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for fighting with police personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। सदर थाना पुलिस ने एक कर्मचारी की वर्दी फाड़ने संबंधी 13 लाेगों पर मामला दर्ज करते चार काे काबू कर लिया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि वह 112 हेल्पलाइन की शिकायत नंबर 2170400 पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे तो नवजीत कुमार वासी गांव लाधुका मिला और शराब के ठेके के पास गुरनाम सिंह पहले से खड़े थे, जो पुलिस की गाड़ी देखकर मौके से भाग गए। कर्ण सिंह को पुलिस पार्टी ने काबू किया, जिसके पास से कापा बरामद हुआ। कर्ण सिंह को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला करके करन सिंह को छुड़वाया और हरनेक सिंह के साथ हाथापाई की। इसमें हरनेक सिंह की वर्दी फट गई और ड्यूटी करने में बाधा डाली गई।

पुलिस ने गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, लछमन सिंह, बलविंदर सिंह, ऊषा हानी, करन सिंह वासी गांव भंगड़ भैणी, गुरप्रीत सिंह वासी नवा सलेमशाह, गुरमीत सिंह वासी चाननवाला, गोबिंदा सिंह वासी जट्ट वाली और 4/5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई करते गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व गोबिंदा सिंह को काबू कर लिया है। जिन नौजवान काे पुलिस से छुड़ाया गया, वह अभी फरार हैं। जल्द पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिस संबंधी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed