फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four and a half million rupees cheated by selling flats

फ्लैट बेचने का झांसा देकर ठगे साढ़े चार लाख रुपये

Mon, 21 Oct 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four and a half million rupees cheated by selling flats
पंचकूला। फ्लैट बेचने का झांसा देकर एक दंपती ने सेक्टर-9 निवासी मानव मल्होत्रा से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर डाली। शिकायतकर्ता ने उनसे धोखाधड़ी के आरोप दिल्ली निवासी इंद्रा सिंह व उसके पति यतेंद्र सिंह पर लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उनका पंचकूला सेक्टर-30 स्थित फ्लैट बेचने का झांसा दिया था। आरोपियों ने पैसों की आवश्यकता के चलते अपना फ्लैट बेचने का झांसा दिया था। आरोपियों ने मानव मल्होत्रा को अपने विश्वास में लेकर उनसे 34,93,375 रुपये में फ्लैट का सौदा कर लिया। फिर आरोपियों ने 24 जनवरी 2013 को मानव से बयाने के दो लाख रुपये लिए और दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा किया गया। इसके तहत आरोपियों ने मानव के नाम फ्लैट की रजिस्ट्री 28 फरवरी 2013 तक या उससे पहले पहले करवा देने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपियों ने रजिस्ट्री के लिए तय की तारीख से एक दिन पहले मानव को फ्लैट का कब्जा नहीं मिलने के चलते रजिस्ट्री नहीं करवा सकने की बात कही। उन्होंने कंपनी से फ्लैट का कब्जा मिलने पर उसे ट्रांसफर करवाने की बात कही। साथ ही कंपनी को देने के लिए ढाई लाख रुपये की जरूरत बताई। तो मानव ने 28 फरवरी 2013 को आरोपी इंद्रा सिंह के बैंक खाते में ढाई लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार टाल मटोल करते रहे। लंबे समय तक फ्लैट ट्रांसफर नहीं करने पर मानव को आरोपी दंपती पर शक हुआ। इस कारण वह फ्लैट से संबंधित जानकारी हासिल करने सेक्टर-30 स्थित कंपनी के ऑफिस गए। तो उन्हें बताया गया कि आरोपियों ने फ्लैट को कैंसिल करवाकर कंपनी से पैसे वापस ले लिए हैं। उन्हें फ्लैट आरोपियों के नाम पर नहीं होने की बात कही। इसके बाद मानव की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed