{"_id":"686556ec3e46e5dd9a0253ee","slug":"four-accused-arrested-with-15-kg-heroin-and-400-grams-ice-drugs-panchkula-news-c-68-1-spkl1009-103531-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेढ़ किलो हेरोइन व चार सौ ग्राम आइस ड्रग्स समेत चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेढ़ किलो हेरोइन व चार सौ ग्राम आइस ड्रग्स समेत चार आरोपी काबू
Wed, 02 Jul 2025 09:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ व पुलिस टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक किलो 552 ग्राम हेरोइन, चार सौ ग्राम आइस ड्रग्स, बाइक, कार व चार मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बुधवार उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी करण उर्फ कर्ण पहलवान वासी शेखांवाली बस्ती व गुरजंट सिंह निवासी पल्ला मेघा, जो हेरोइन बेचते हैं, ये पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं। इस समय दोनों बाइक पर किसी को हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं।
सीआईए स्टाफ टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक किलो 552 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल व बाइक बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाना मक्खू पुलिस गश्त करते बीडीपीओ दफ्तर के पास पहुंची। एक कार को शक की बुनियाद पर रोका और तलाशी ली गई। कार में सवार आरोपी भुवनेश सिंह वासी चक मंगा रखवाल सांबा (जम्मू कश्मीर) व पैरियावीर सिंह वासी वार्ड नंबर 13, चक मंगा रखवाल ( जम्मू कश्मीर) की तलाशी लेने पर 400 ग्राम आइस ड्रग्स व दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।