फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four accused arrested for demanding ransom by kidnapping a person

व्यक्ति को किडनैप कर फिरौती मांगने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for demanding ransom by kidnapping a person
पिंजौर। महिला के भाई को किडनैप कर उससे नकदी, गहने हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार उर्फ सोनी निवासी आदर्श नगर नयागांव मोहाली, सन्दीप उर्फ सैंडी निवासी विकास नगर नयागांव मोहाली, मुकेश कुमार उर्फ पंडित निवासी गोविंद नगर मोहाली, अमरीक सिंह निवासी रोहानु खुर्द खन्ना (लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंजू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर को उसका भाई दिलदार सिंह दिल्ली से पिंजौर आया था। इस दौरान उसके भाई ने कहा कि उसका दोस्त अमरीक पंजाब से घर आएगा। 29 दिसंबर को अमरीक के पिंजौर पहुंचने पर उसे पिंजौर गार्डन के समीप होटल में कमरा दिलवा दिया। अमरीक ने उसके भाई दिलदार को सुबह करीब 4 बजे फोन कर होटल बुला लिया। दिलदार के होटल पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद अमरीक सिंह ने शिकायतकर्ता के फोन पर कॉल कर कहा कि वे नारकोटिक विभाग से हैं और उन्होंने उसके भाई को पकड़ रखा है। इसके पास से नशीला पदार्थ मिला है। आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके ऊपर दवाब बनाकर डेढ़ लाख रुपये, सोने के कंगन, दो अगूंठियां, कानों के टॉप्स, सोने की चेन लेकर उसके भाई को बंगाला बस्ती के पास छोड़ कर मौके से भाग गए। इसके बाद भी आरोपियों ने दवाब बनाकर खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed