फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Foundation stone of skywalk project for Gurdwara Shaheedan laid

Panchkula News: गुरुद्वारा शहीदां के लिए स्काईवॉक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी

Mon, 27 Mar 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of skywalk project for Gurdwara Shaheedan laid
चंडीगढ़/अमृतसर। अमृतसर में गुरुद्वारा शहीदां साहिब में रविवार को करीब 60 करोड़ रुपये से स्काईवॉक प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से शहीदां साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 50-60 हजार संगत गुरुद्वारा शहीदां साहिब के दर्शनों के लिए आती हैं। संगत को गुरुद्वारे तक जाने के लिए सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे न केवल असुविधा होती है बल्कि यातायात भी बाधित होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मल्टीपल फुटओवर ब्रिज, स्काई वॉक प्लाज़ा, गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने पैदल यात्रियों के लिए उचित क्रॉसिंग सुविधा के तौर पर पैदल चलने और पिकअप प्वाइंट शामिल हैं। प्लाजा पैदल यात्रियों की आवाजाही की सुविधा के लिए सीढिय़ां, एस्केलटरों, लिफ्टों द्वारा प्रवेश/निकास प्वाइंट्स का समूह होगा। यह प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित बनाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि स्काईवॉक प्रोजेक्ट में श्रद्धालुओं के लिए पखाने, पर्यटन सूचना केंद्र और पुलिस चौकी जैसी सुविधाओं का प्रबंध होगा। लैंडस्केपिंग और सौन्दर्यीकरण द्वारा प्लाजा का विकास किया जाएगा, जोकि इसके उपयुक्त प्रयोग को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्काईवॉक की लंबाई रामसर गुरुद्वारा से चाटीविंड चौक तक 460 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर, सड़क से 6 मीटर की ऊंचाई, स्काईवॉक प्लाजा में 16 सीढिय़ां, 16 एस्केलटर और 7 लिफ्टें होंगी। कंपनी द्वारा डेढ़ साल के अंदर यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रिटिशकाल के हाईड्रो प्लांट के निकट बनाया पिकनिक स्पॉट

इससे पहले निज्जर ने यूबीडीसी प्रोजेक्ट के तहत, तारों वाले पुल के नजदीक ब्रिटिशकाल के दौरान बने एक हाईड्रो पावर प्लांट के साथ एक पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन किया। इसे पिकनिक, कसरत, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, रंगीन रोशनी और सुंदर बागबानी के साथ सजाया गया है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 5.5 करोड़ की लागत से करीब 3.5 एकड़ ज़मीन पर मिनी कंपनी गार्डन बनाया गया है, जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।




सड़क किनारे मलबा फेंका तो होगा चालान

निज्जर ने फताहपुर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पांच करोड़ से बने मलबा प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहर के अंदर रिहायशी और कमर्शियल निर्माण के दौरान निकलने वाला मलबा सीएंडटी प्लांट तक पहुंचाने पर कोई प्रभार नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के आसपास मलबा फेंकने पर चालान किए जाएंगे और इस मलबे को इस्तेमाल कर दोबारा निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed