फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Foundation Stone: 200 bedded Mother and Child Care Hospital to be built at a cost of 100 crores

शिलान्यास : 100 करोड़ की लागत से 200 बेड का बनेगा मदर एवं चाइल्ड केयर अस्पताल

Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Foundation Stone: 200 bedded Mother and Child Care Hospital to be built at a cost of 100 crores
पंचकूला। सिविल अस्पताल में 100 करोड़ की लागत से मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल (एमसीएच) बनाया जाएगा। 200 बेड की क्षमता वाला यह अस्पताल 11 मंजिला होगा। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-6 के परिसर में मलेरिया कार्यालय, मदर एवं चाइल्ड केयर अस्पताल (एमसीएच) प्रखंड का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अस्पताल में ओपीडी क्षेत्र, स्टेप डाउन के साथ लेबर रूम, एएनसी वार्ड, स्टेप डाउन के साथ ओटी कांप्लेक्स, प्रसूति और बाल चिकित्सा आईसीयू, एसएनसीयू, पीएनसी वार्ड, निजी वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, यूएसजी कक्ष, लैब सुविधा, प्रतिरक्षण कक्ष, संकाय कक्ष, शैक्षणिक विंग, कौशल प्रयोगशाला, संगोष्ठी कक्ष, पुस्तकालय, स्टोर, सिविल सर्जन कार्यालय के लिए प्रशासनिक ब्लॉक व प्रधान चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के लिए, उपयोगिता भवन में उपलब्ध कराने के लिए चार मंजिल की सुविधा होगी। गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 300 बेड की सुविधा है। इस 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के शुरू होने से यह क्षमता बढ़कर 500 हो जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला, हिमाचल और पंजाब के लोग भी उठा सकेंगे लाभ
विधानसभा स्पीकर ने हेल्थ केयर वर्कर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को संबोधित कर गुप्ता ने कहा कि आज पंचकूला के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक साथ दो नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर-6 अस्पताल में मलेरिया भवन, मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के शुरू होने से पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से भी लोग यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

मलेरिया भवन बनने से कर्मियों को होगी सुविधा
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में मलेरिया कार्यालय की बहुत आवश्यकता थी। करीब 20 सालों से यहां मलेरिया के कार्यालय के लिए कोई स्थायी भवन नहीं था। कार्यालय का कार्य अलग-अलग स्थानों सेक्टर-6, 10 व सेक्टर-11 से चलाया जा रहा था, परंतु अब सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पांच मंजिला मलेरिया कार्यालय भवन के बनने के बाद मलेरिया कर्मचारी और अन्य संबंधित कर्मचारी एक ही छत के नीचे बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर सकेंगे। यहां मलेरिया का पता लगाने और उसके इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. वीके बंसल, निदेशक वंदना गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, पीएमओ डॉ. सुवीर सक्सेना भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed