{"_id":"6a6911d151fcd4950002780a","slug":"former-tehsildar-vikram-singla-re-arrested-in-pearl-group-land-deal-case-to-be-produced-in-court-today-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1082857-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पर्ल ग्रुप जमीन सौदे में पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला दोबारा गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पर्ल ग्रुप जमीन सौदे में पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला दोबारा गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश
विज्ञापन
50 एकड़ जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं की जांच में नए तथ्य आने के बाद विजिलेंस की कार्रवाई, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी स्थित पर्ल ग्रुप की करीब 50 एकड़ जमीन की कथित अनियमित बिक्री के मामले में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने रायपुररानी के पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला को दूसरी बार गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर मंगलवार देर रात यह कार्रवाई की गई। मेडिकल जांच के बाद विजिलेंस टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
इससे पहले भी विजिलेंस ने इसी मामले में 31 जनवरी की रात चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी। अब जांच में सामने आए नए साक्ष्यों के आधार पर उनकी दोबारा गिरफ्तारी की गई है।
गौरतलब है कि रायपुररानी में पर्ल ग्रुप से संबंधित करीब 50 एकड़ जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं को लेकर विजिलेंस ब्यूरो तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहा है। इसी मामले में पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला के खिलाफ कार्रवाई जारी है।