{"_id":"600352fb8ebc3e2e2358e183","slug":"former-shivalik-development-board-member-joins-congress-including-wife-and-supporters-pkl-office-news-pkl4009100139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य ने पत्नी और समर्थकों समेत कांग्रेस का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य ने पत्नी और समर्थकों समेत कांग्रेस का दामन थामा
विज्ञापन
समारोह में सदस्यता ग्रहण करवाते हुए कुमारी शैलजा।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। शिवालिक विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य हर्ष कुमार ने अपनी पत्नी पवन कुमारी के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कालका-पिंजौर रेलवे फाटक के समीप स्थित तोशाबीच में शनिवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने पटका पहनाकर दोनों को समर्थकों समेत पार्टी में शामिल कराया। समारोह की मुख्य अतिथि कुमारी शैलजा जबकि अध्यक्षता कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने की। इस दौरान महापंचायत के अध्यक्ष हरदेव सिंह समेत कई सरपंचों ने कुमारी शैलजा का माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में सैकड़ों लोगों समेत हेल्पिंग हैंड ग्रुप पिंजौर के प्रधान मुकुल ठाकुर भी अपने ग्रुप के युवा साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस परिवार के कुनबे को बढ़ाने का काम करेंगी
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पवन कुमारी ने कहा कि पार्टी में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर कांग्रेस परिवार के कुनबे को बढ़ाने का काम करेंगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर हलके से पूरी तरह साफ करने का काम करेंगी। हर्ष कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताकर कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे। उधर भव्य कार्यक्रम और पंडाल में उमड़े जन सैलाब को देखकर शैलजा गदगद नजर आईं। सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देती नजर आईं।
कांग्रेस सरकार आई तो कृषि कानूनों को निरस्त करेंगे
कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को बरगला कर सत्ता हथियाने का काम किया है। भाजपा ने 75 पार का नारा दिया लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा के राज में भीषण सर्दी में किसानों को मजबूरन खेत-खलिहान छोड़कर अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। कई किसानों की जान चली गई है लेकिन मोदी और मनोहर सरकार को कोई मतलब ही नहीं है। यह सरकार केवल अपने पूंजीपति साथियों को ही फायदा पहुंचाने का काम करती है। शैलजा ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम इन तीनों काले कानूनों को निरस्त करेंगे। कांग्रेस पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ है। कालका नगर परिषद चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ने के बारे में सभी से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व विधायक रामकिशन गुज्जर, पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया, पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान, दिपांशु बंसल, मनवीर कौर गिल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, कांग्रेसी नेता शशि शर्मा, पूर्व पार्षद रविंद्र अरोड़ा, पिंजौर-कालका प्रापर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मान सिंह मान, मोहिंद्र वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, गुरमित सिंह मित्ता, विनोद वाल्मीकि, सुनील शाम, मुकेश सोढी, अजय सिंगला, रघुवंश मल्होत्रा, नवदीप शर्मा, सुनील सोनकर, अमन सोनकर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।