फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Haryana Ranji player cheated 40 lakh rupees in the name of conversion and sending abroad, arrested by police and taken on remand for two days

Panchkula News: हरियाणा के पूर्व रणजी खिलाड़ी ने कराया धर्म परिवर्तन और विदेश भेजने के नाम पर ठगे 40 लाख रुपये, पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 21 May 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former Haryana Ranji player cheated 40 lakh rupees in the name of conversion and sending abroad, arrested by police and taken on remand for two days
पिंजौर के 20 साल को अमेरिका में ले जाकर नौकरी लगवाने और इसाई धर्म परिवर्तन करवाने का है आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर-संवाद
पंचकूला-पिंजौर। हरियाणा के पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय कौशिक को पुलिस ने 20 साल के युवक का धर्म परिवर्तन करवाने और विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को पंचकूला कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी पिंजौर स्थित ट्रांसपोर्ट खुराना काॅलोनी का रहने वाला है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से विदेश भेजने के नाम पर लिए रुपयों को खर्च करने समेत अन्य जानकारी लेगी। आरोपी पर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। पिंजौर के मढ़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि आरोपी संजय कौशिक 1994 में हरियाणा की तरफ से रणजी खेल चुका है। वह हरियाणा की टीम में तेज गेंदबाज भी रह चुका है। उसके बाद 2000 में वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी खेल चुका है। 2002 में एक्सीडेंट के बाद उसने खेलना छोड़ दिया। वह खुद को चर्च का पादरी भी बताता है।
शिकायतकर्ता पिंजौर मढ़ावाला निवासी बिट्टू ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का कबीर उम्र 20 वर्ष आरोपी संजय कौशिक के संपर्क में आया। आरोपी ने उसको बताया कि वह कालका में एक चर्च का पादरी है। इसके बाद उसका बेटा आरोपी संजय कौशिक से मिलने लगा। आरोपी ने उसको अमेरिका ले जाने और वहां नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसने संजय कौशिक को छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी विदेश ले जाने की बात कहकर अलग-अलग काम के लिए पैसे मांगते रहा। उसने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसको ईसाई बना दिया। इस प्रकार उसने अपने बेटे कबीर को विदेश भेजने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये दे दिए क्योंकि आरोपी उसके बेटे को पहले भी इंडोनेशिया और सिंगापुर लेकर गया था। उसकी बातों पर विश्वास करके पैसे देते रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक दिन संजय कौशिक उनके घर पर आया।
विज्ञापन


उसने फर्जी टिकट, वीजा दिखाकर कहा कि समान पैक कर लो वह उसके बेटे को अमेरिका लेकर जा रहा है। आरोपी संजय कौशिक उसके बेटे को घर से लेकर चला गया। उसके अपने बेटे के साथ तीन दिन तक कोई बातचीत नहीं हुई। इसके बाद जब उसका बेटा कुछ दिन बाद वापस घर पहुंचा तो उसने बताया कि संजय कौशिक ने धोखाधड़ी की है। आराेपी ने उन्हें झांसे में लेकर पैसे ठग लिए हैं। उसे अमेरिका ले जाने की बजाए दिल्ली के होटल में तीन दिन बंद रखा और डराया धमकाया। उसने चेतावनी देकर कहा कि उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो तुझे जान से मार दूंगा। पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपी ने 17 लाख रुपए उसके बैंक में ट्रांसफर करने की बात कबूली है जो कि इंडोनेशिया और सिंगापुर में खर्च होने की बात बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed