फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former CM Hooda's former principal secretary gets regular bail in disproportionate assets case

Panchkula News: पूर्व सीएम हुड्डा के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी को आय से अधिक संपत्ति मामले मेंं नियमित जमानत मिली

Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Former CM Hooda's former principal secretary gets regular bail in disproportionate assets case
पंचकूला। पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर एमएल तयाल और उनके बेटे कार्तिक तयाल को सुनवाई करते हुए नियमित जमानत दे दी है। बचाव पक्ष की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट सीबीआई की ओर से पहले फाइल की जा चुकी है। जांच एजेंसी को अब आरोपी के कस्टडी की जरूरत नहीं है। इसलिए कोर्ट की ओर से रेगुलर जमानत दी जाए। इस पर कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। आय से ज्यादा संपत्ति का केस सीबीआई की ओर से 4 सितंबर 2017 को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पहले गुरुग्राम में तायल और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी 14.06 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस की प्रॉपर्टी को अटैच किया था। अटैच की गई प्रॉपर्टी में घर, अपार्टमेंट और दूसरी प्रॉपर्टी शामिल हैं, जिनके क्राइम से हुई कमाई से जुड़े होने का शक था। यह मामला मानेसर लैंड घोटाले के दौरान करप्शन एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed