फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   former CM hooda in panchkula court

एजेएल आवंटन मामले की पेशी पर पहुंचे हुड्डा

Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
former CM hooda in panchkula court
जिला अदालत से पेशी के बाद लौटते हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा। - फोटो : PKL OFFICE
नोएडा, करनाल और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन

एजेएल आवंटन मामले की पेशी पर पहुंचे हुड्डा
- कोर्ट ने अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को निर्धारित की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पेश हुए। जबकि एजेएल हाउस के चेयरमैन मोती लाल वोहरा पेश नहीं हुए। क्योंकि बचाव पक्ष द्वारा आरोपी मोतीलाल वोहरा की आयु और स्वास्थ्य कारणों के आधार पर कोर्ट उन्हें पेशी से स्थायी छूट की मंजूर दे चुका है। बचाव पक्ष द्वारा लगाई गई याचिका पर सीबीआई ने बुधवार को जवाब दायर किया है। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की डिस्चार्ज एप्लीकेशन लगाई थी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

मानेसर जमीन अधिग्रहण मामले में हुड्डा व अन्य 33 आरोपी हुए पेश
पंचकूला। हरियाणा के मानेसर में 900 एकड़ जमीन अधिग्रहण मामले में बुधवार को पंचकूला, सीबीआई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य 33 आरोपी पेश हुए। मामले में करीब पांच घंटे तक आरोपों पर बहस हुई। आरोपों पर बहस पिछली सुनवाई के दौरान शुरू हुई थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। आगामी 26 सितंबर को भी आरोपों पर बहस जारी रहेगी। इससे पूर्व सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मामले के आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed