फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Assembly Speaker reviews wheat procurement preparations

Panchkula News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने गेहूं खरीद की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former Assembly Speaker reviews wheat procurement preparations
मंडी में मौजूद किसानों से मांगे सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को बरवाला अनाज मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत कर उनके सुझाव भी मांगे।
किसानों ने बताया कि मुख्य समस्या ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर है। कई किसानों के पास पुराने ट्रैक्टर हैं, जिनकी आरसी नहीं है। ऐसे में मांग की गई कि अनाज लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो को ही मान्य किया जाए।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने यह भी बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार किसान जितनी बार भी फसल लेकर मंडी में आएगा, उतनी बार बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। इससे समय की बर्बादी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि एक किसान की पूरी फसल आने के बाद ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से बातचीत के बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाली फसल की बिक्री रोकने के लिए खरीद प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं, जो इस सीजन में लागू होंगे। इससे कुछ असुविधा संभव है, लेकिन किसानों के सुझावों के आधार पर कुछ प्रक्रियाओं को सरल किया जा सकता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि गेहूं खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल, सचिव सुरेंद्र सिंह, ओम सिंह, मैनपाल, राजबीर सिंह, सुभाष शर्मा कामी, अनिल सिंटू नग्गल, संदीप बरवाला, हरपाल सिंह, जसबीर सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री सहित कई किसान और आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed