फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Form a committee and submit a report on development works within 15 days.

Panchkula News: कमेटी गठित कर 15 दिन में विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करें

Sat, 29 Nov 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Form a committee and submit a report on development works within 15 days.
उपायुक्त ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के विकास कार्यों के लिए की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक व उपायुक्त सतपाल शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष कमेटी गठित की जाए जो सभी विकास कार्यों की 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्राइन बोर्ड की सीईओ निशा यादव ने मल्टी-लेवल पार्किंग, सोलर पैनल, पाथवे, ओपन एयर थियेटर सहित अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त ने एसडीएम पंचकूला को निर्देश दिए कि वे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ के साथ समन्वय कर एचएसवीपी की जमीन से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट तैयार करें और ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द पूरी करवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने लाना जरूरी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को हिदायत दी कि जिन कार्यों में त्रुटियां पाई गई हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एचएसवीपी के ईओ मानव मलिक, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज, एसडीओ राकेश पहुजा, तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed