{"_id":"655d0a174a38cbd46206bede","slug":"forest-department-officials-accused-of-selling-forest-land-in-morni-by-tampering-with-the-map-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-6687-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वन विभाग के अधिकारियों पर नक्शे से छेड़छाड़ कर मोरनी में वन भूमि बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वन विभाग के अधिकारियों पर नक्शे से छेड़छाड़ कर मोरनी में वन भूमि बेचने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वन विभाग के अधिकारियों पर नक्शे से छेड़छाड़ के बाद फर्जी कागजात तैयार करवाकर जंगलात की भूमि निजी व्यक्ति को बेचने का आरोप लगा है। चंडीमंदिर पुलिस ने जिला परिषद के पूर्व सदस्य बलवंत सिंह भीवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि मोरनी क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा, वन विभाग की मिलीभगत से असली नक्शों से छेड़छाड़ करके फर्जी दस्तावेजों पर वन भूमि को बेच दिया है।
भूमि पैमाइश का कार्य सिर्फ राजस्व विभाग के चुनिंदा कर्मचारी ही कर रहे हैं, जो कि इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इस तरह जाली कागजात तैयार करके वन भूमि को खरीद फरोख्त कर रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी मोटे लालच में आकर वहां पर फर्जी निशानदेही के कागजात तैयार करके भू माफिया का कब्जा करवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।