फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Forest Department Cracks Down on Illegal Felling; Special Inspection of Forests in North Haryana, Including Pinjore-Morni

Panchkula News: अवैध कटान पर वन विभाग सख्त, पिंजौर-मोरनी समेत उत्तर हरियाणा के जंगलों की विशेष जांच

Fri, 10 Apr 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Forest Department Cracks Down on Illegal Felling; Special Inspection of Forests in North Haryana, Including Pinjore-Morni
तीन मंडलों में गठित टीमें करेंगी जांच, दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब; नुकसान और कार्रवाई का होगा आकलनतीन मंडल की विशेष टीमें करेंगी जांच
विज्ञापन

दीपक शाही
पंचकूला। हरियाणा में अवैध पेड़ कटान की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर हरियाणा वन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। 7 अप्रैल, 2026 को जारी एक आदेश में प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा ने उत्तर सर्कल के संरक्षित क्षेत्रों से बाहर के वन क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष जांच टीमों का गठन किया है। विभाग ने मोरनी-पिंजौर और, यमुनानगर, अंबाला वन मंडलों में हाल ही में हुए अवैध पेड़ कटान की गहन जांच के आदेश दिए हैं ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके।

तीन मंडल, तीन विशेष टीमें
-विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, जांच के लिए तीन अलग-अलग मंडल अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं।
-यमुनानगर मंडल में जांच की जिम्मेदारी डीएफओ (एमएंडई), हिसार को सौंपी है।
-मोरनी-पिंजौर मंडल में वन क्षेत्रों की जांच डीएफओ (एमएंडई), करनाल के नेतृत्व में होगी।
-अंबाला मंडल में सीएफ (एमएंडई) करनाल के नेतृत्व वाली टीम जांच करेगी।

दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
वन विभाग ने इस जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वन संरक्षक (एमएंडई), करनाल को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी टीमों की संयुक्त रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर मुख्यालय को सौंपें। इस रिपोर्ट में न केवल अवैध कटान का विवरण होगा, बल्कि विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई जैसे क्षतिपूर्ति, एफओआर और अदालती मामलों की स्थिति की जानकारी भी शामिल करनी होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारियों को सहयोग के निर्देश
जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सीएफ (उत्तर) अंबाला और संबंधित क्षेत्रीय डीएफओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच टीमों को पूरा सहयोग प्रदान करें। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि हाल के दिनों में कितने बड़े पैमाने पर अवैध कटान हुआ है और उस पर फील्ड स्टाफ की प्रतिक्रिया क्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मोरनी-पिंजौर और यमुनानगर, अंबाला वन मंडलों में हाल ही में हुए अवैध पेड़ कटान की गहन जांच का आदेश दिए गए हैं। तीन विशेष टीमें इस पर काम कर रही हैं। जांच टीम दो सप्ताह में रिपोर्ट देगी। केसी मीणा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed