फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fora's request to PMDA CEO... Traffic lights should be installed at the main squares of the city

Panchkula News: फोरा की पीएमडीए के सीईओ से आग्रह... शहर के मुख्य चौकों पर लगाई जाए ट्रैफिक लाइट

Fri, 01 Aug 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fora's request to PMDA CEO... Traffic lights should be installed at the main squares of the city

विज्ञापन
पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन (फोरा) कार्यकारिणी की बैठक प्रधान आरपी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के सीईओ से आग्रह किया गया कि मेजर संदीप सागर चौक, भगत सिंह चौक, उधम सिंह चौक व गीता चौक पर वाहनों की अधिक भीड़ होने के कारण ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाए।
आरपी मल्होत्रा ने बताया कि सेक्टर 7-8 और 17-18 के राउंड अबाउट पर पंचकूला से चंडीगढ़ और हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला की ओर से हजारों वाहनों का आना-जाना होता है। विशेष तौर पर सुबह-शाम तो वाहनों की भीड़ से जनता को परेशानी होने के अलावा समय की बर्बादी भी होती है। महासचिव भारत हितैषी ने बताया कि पंचकूला के सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले चौक मेजर संदीप चौक पर पहले ट्रैफिक लाइट्स लगी हुई थी जिससे वाहनों का आना-जाना बहुत सुविधाजनक व आसान था, लेकिन प्रशासन ने चौक से ट्रैफिक लाइट्स हटवा दी।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 10-15 और 11-14 के भगत सिंह चौक पर सेक्टर-20, 11, 14 और 12ए से चंडीगढ़ को जाने वाले तेज वाहनों के कारण बुजुर्गों और पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं होता। इसलिए भगत सिंह चौक पर भी ट्रैफिक लाइट्स की तुरंत आवश्यकता है। उन्होंने सेक्टर 6-7 और 5-8 के गीता चौक पर ट्रैफिक की समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि मनसा देवी, नाडा साहिब, सेक्टर-2 और 5 सेक्टरों में स्थित दफ्तरों के कर्मचारियों के वाहनों की भीड़ से इस चौक पर अव्यवस्था और अफरा-तफरी भी की भी स्थिति बनी रहती है, इसलिए गीता चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई जानी चाहिए। मल्होत्रा ने उधम सिंह चौक (सेक्टर 4-11 और 10-5) के बारे में बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डे व सेक्टर 4, 5 और 10 के वाहनों की भीड़ के चलते अक्सर यहां दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए इस चौक पर अनिवार्य रूप से ट्रैफिक लाइट्स लगवाए जाने की आवश्यकता है। वहीं, सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के समीप, सेक्टर-10 व 11 की लाइट और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 व सेक्टर-15 की डिवाइडिंग पर लाइट के टाइमर खराब हैं, इन्हें ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed