फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FORA expressed displeasure over the increasing encroachment in Panchkula, said- lack of coordination is responsible for this

Panchkula News: पंचकूला में बढ़ते अतिक्रमण पर फोरा की जताई नाराजगी, कहा- तालमेल के अभाव इसके लिए जिम्मेदार

Mon, 18 Aug 2025 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
FORA expressed displeasure over the increasing encroachment in Panchkula, said- lack of coordination is responsible for this
पंचकूला। हरियाणा का नियोजित और सुसंस्कृत शहर आज अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। बाजारों से लेकर सड़कों और पार्किंग तक... हर जगह अतिक्रमण का फैलाव न केवल यातायात बाधित कर रहा है बल्कि नागरिकों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट एसोसिएशन (फोरा) ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए सवाल खड़े किए हैं। इस संबंध में फोरा के प्रधान आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी ने महापाैर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त आरके सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विषयों को उनके समक्ष उठाया और उन्हें हल करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधान आरपी मल्होत्रा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण इतना फैल चुका है कि आम लोगों का बाजारों और सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने मनमाने ढंग से बरामदों को घेर लिया है। पार्किंग और रोड बर्म्स तक कब्जों से अटे पड़े हैं। बावजूद इसके नगर निगम, एचएसवीपी, पीएमडीए और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल न होने के कारण कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

दुकानदार सामान दुकानों से कई फीट बाहर तक फैला रहे, उन्हें रोकना वाला कोई नहीं
महासचिव भारत हितैषी ने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकानों से कई फीट बाहर तक फैला देते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता। फूड वेंडर्स तो पार्किंग क्षेत्र में ही ग्राहकों के लिए टेबल-कुर्सियां लगाकर बैठ जाते हैं जिससे वाहन खड़े करने की जगह खत्म हो जाती है। उन्होंने विशेष तौर पर मंगलवार और शनिवार का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों पार्किंग पर अतिक्रमण की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर- 5, 8, 14 और मनसा देवी कांप्लेक्स झुग्गियां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे
फोरा पदाधिकारियों ने खासतौर पर सेक्टर- 5, 8, 14 और मनसा देवी कांप्लेक्स के साथ कुछ अन्य सेक्टरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे हैं। इन झुग्गी बस्तियों ने न केवल शहर के सौंदर्य को बिगाड़ा है बल्कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर भी असर डाला है। उनका कहना है कि इन अतिक्रमणों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए।
अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए एरिया वाइज नोडल अधिकारी नियुक्त जाएं
फोरा ने प्रशासन से मांग की है कि पंचकूला को अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए एरिया वाइज नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। इससे सभी विभागों के बीच तालमेल बनेगा और जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण-रोधी अभियान चंडीगढ़ की तर्ज पर चलना चाहिए, जहां पारदर्शिता और सिस्टम के तहत कार्रवाई होती है। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी हो कि वह हटाए गए अतिक्रमण को दोबारा न होने दे यदि दोबारा वहीं पर अतिक्रमण होता है तो नोडल अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।


फोरा ने यह भी सुझाव दिया कि ड्राइव में शामिल अधिकारी अपना परिचय दें और किसी के साथ भेदभाव न करें। साथ ही, जब्त किए गए सामान की रसीद मौके पर दी जाए ताकि प्रभावित व्यक्ति को यह पता चल सके कि उसका सामान किस अधिकारी ने कब और किस प्रक्रिया से जब्त किया है। अभी तक ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, जो जनता के साथ सीधी नाइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed