फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will be Able to Apply Online for Admission in Government Colleges of Punjab

पंजाब: सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी, कोरोना के कारण लिया फैसला

Sat, 07 Aug 2021 09:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 09:21 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद मेरिट के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। पंजाब से सभी 48 सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Students will be Able to Apply Online for Admission in Government Colleges of Punjab
ऑनलाइन - फोटो : DEMO

विस्तार

पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस बार सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए कम से कम पांच कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने यह बड़ा बदलाव कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन


अभी तक राज्य में सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी आवेदन करते थे और मेरिट के आधार पर उन्हें प्रवेश मिलता था। इस प्रक्रिया में कई विभागीय गलतियां भी होती थीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कई कॉलेजों के फॉर्म लेने पड़ते थे। विद्यार्थी यह उम्मीद करते थे कि यदि उन्हें एक कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाया तो दूसरे कॉलेज को विकल्प के रूप में रखते थे।
विज्ञापन



इस कारण से विद्यार्थियों को कॉलेजों के कई चक्कर काटने पड़ते थे। इन्हीं सब परेशानियों से सबक लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव किया है। उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद मेरिट के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। पंजाब से सभी 48 सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कॉलेजों में व्यक्तिगत भी होंगे प्रवेश
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी कुछ नए कॉलेज भी शुरू हुए हैं। वहां पर विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से भी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, लेकिन प्रवेश की जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये फीस जमा करनी होगी।


कम आवेदन पर सीधा होगा प्रवेश
जिन कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कम आए तो वहां विद्यार्थी को सीधे ही प्रवेश मिल जाएगा। इसके साथ ही पोर्टल के जरिए किए जाने वाले आवेदन की पूरी जानकारी विभाग के पास रहेगी। जिससे विभाग को यह जानकारी मिलेगी कि विद्यार्थी किस वर्ग से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed