फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Food Supply and Measurement Department inspected and weighed 16 domestic gas cylinders

Panchkula News: खाद्य आपूर्ति और नापतौल विभाग ने निरीक्षण कर 16 घरेलू गैस सिलिंडरों का वजन किया

Sat, 20 May 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Food Supply and Measurement Department inspected and weighed 16 domestic gas cylinders
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। पिछले दिनों जनता दरबार के दौरान घरेलू गैस सिलिंडरों में कम गैस मिलने की शिकायत लोगों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सम्मुख रखी थी। इस पर संज्ञान लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने खाद्य आपूर्ति, नापतौल, पुलिस विभाग व ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा गैस एजेंसियों की घरेलू गैस सिलिंडर सप्लाई करने आने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।

उन्हीं के निर्देशानुसार आज खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय बरवाला के इंस्पेक्टर राजकुमार, मापतौल विभाग के दिलीप कुमार, अश्वनी कुमार, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह, सरपंच ओम सिंह राणा बरवाला ने आज राजेंद्र गैस एजेंसी की बरवाला में सप्लाई देने आई गाड़ी की चेकिंग कर मौके पर 16 घरेलू गैस सिलेंडरों का वजन की जांच की। इस दौरान सभी सिलेंडरों का वजन सही पाया गया। खाद आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों के वजन आदि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी विभाग की ओर से यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed