{"_id":"609178e88ebc3e7b5118755a","slug":"food-and-stay-in-guest-houses-of-pwd-oh-stay-of-doctors-and-medical-staff-will-free-panchkula-news-pkl412365696","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृहों में डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ का रहना, खाना मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृहों में डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ का रहना, खाना मुफ्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी में जनता की सेवा में लगे डॉक्टरों, पैरामेडिकल व आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ के लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग के सभी विश्राम गृहों में रहना व खाना मुफ्त कर दिया है।
इस संबंध में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विभाग के संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने यह फैसला महामारी में अपना कर्तव्य निभा रहे डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की सुविधाओं को देखते हुए लिया है। इससे ये कर्मचारी घर ना जाकर अब पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में मुफ्त में रह सकेंगे। उन्हें यहां मुफ्त भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे उनमें सक्रमण फैलने का भय भी कम होगा और उन्हें रहने के लिए उचित सुविधा भी मिलेगी।
दुष्यंत ने यह भी बताया कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस डीसी और सीएमओ के अधीन रहेंगे। इस बारे में सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होने सभी सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि वे इस संबंध में नोडल अधिकारी, जिला उपायुक्त से संपर्क कर प्रदेश के डॉक्टरों, पैरामेडिकल व आवश्यक सेवाओं संबंधित स्टाफ के लिए विभाग के विश्राम गृहों में रहने व खाने की उचित व्यवस्था बनाएं।