फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fogging will be completed in all wards in 15 days: Mayor

15 दिनों में सभी वार्डों में फॉगिंग होगी पूरी : महापौर

Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fogging will be completed in all wards in 15 days: Mayor
पंचकूला। शहर के लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए नगर निगम युद्ध स्तर जुट गया है। शुक्रवार को नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने शहर में फॉगिंग कार्य की शुरुआत की। उनके साथ निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि टीम प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग करेगी। इसकी रूपरेखा निगम द्वारा तैयार कर ली गई है। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि यह फॉगिंग टीम प्रत्येक वार्ड में जाकर फॉगिंग का काम करेगी। मेयर ने कहा कि पंचकूला शहर के अंदर डेंगू ना फैले इसको लेकर वे स्वयं चिंतित हैं, जिसके चलते नगर निगम ने फैसला किया कि जल्द से जल्द पंचकूला में फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने बताया कि थर्मल फॉगिंग मशीन घरों में फॉगिंग करेगी, ताकि डेंगू ना पनपे। उन्होंने बताया कि फॉगिंग करने को लेकर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी वार्ड में समय पर वार्ड वाइज फॉगिंग की जाएगी, ताकि डेंगू का मच्छर ना पनपे। इस दौरान एसई विजय गोयल, एक्सईएन जसवंत, सुमित मलिक अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed