फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fog in the morning and evening, weather will remain cool

Panchkula News: सुबह-शाम धुंध, मौसम में बनी रहेगी ठंडक

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and evening, weather will remain cool
पंचकूला। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण रविवार को मौसम में ठंडक बनी रही। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मौसम में लगातार ठंडक बनी हुई है। सुबह-शाम धुंध छाने की वजह से विजिबिलिटी जीरो तक जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी सहित अन्य जगहों पर भी धुंध का असर देखा जा रहा है। शनिवार रात और रविवार सुबह चार बजे दृश्यता जीरो के आस पास दर्ज की गई। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला की हाईवे वाली रोड पर जाम के हालात रहे। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बसें भी एक घंटे देरी से पहुंच रहीं
पंचकूला के जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि रोहतक, हिसार, जींद, अमृतसर, दिल्ली से बसें देरी से पहुंच रहीं हैं। मौसम में धुंध की मार के कारण इस रूट पर चलने वाली करीब 50 बसें एक घंटे की देरी से बस स्टैंड पहुंच रहीं हैं। इस कारण बसों का अवागमन बाधित हो रहा है। लांग रूट की बस एक घंटे की देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed