फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flipkart will build the largest supply center in Patlihajipur, Manesar

मानेसर के पातलीहाजीपुर में सबसे ब?ा आपूर्ति केंद्र बनाएगा फ्लिपकार्ट

Tue, 06 Apr 2021 09:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Flipkart will build the largest supply center in Patlihajipur, Manesar
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पातली हाजीपुर, मानेसर में फ्लिपकार्ट 3 मिलियन वर्ग फीट के कवर क्षेत्र के साथ एशिया में आपूर्ति के लिए सबसे बड़ा आपूर्ति केंद्र स्थापित करेगा। ई-कॉमर्स कंपनियों से वेयरहाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फ्लिपकार्ट समूह को हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की 140 एकड़ जमीन आवंटित की है। आपूर्ति केंद्र बनने पर हजारों रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड (एचईपीबी) की 10वीं बैठक में भूमि आवंटन पर मुहर लगाई गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4000 प्रत्यक्ष और 12000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेसर्स इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी) को यह भूमि 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की कीमत पर आवंटित की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में आगे के निवेश को गति प्रदान करने के साथ-साथ राज्य, उत्तर भारत के विक्रेताओं व एमएसएमई को बाजार तक पहुंच का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फ्लिपकार्ट समूह के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड मार्केट ग्रोथ को सक्षम करने के लिए पूरे भारत में आपूर्ति केंद्रों और संबंधित लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक श्रृंखला स्थापित करने की योजना बना रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करना है। ग्राहकों की सेवा के लिए कंपनी अपनी नेटवर्क क्षमता को मजबूत करने के मद्देनजर देश भर में क्षेत्रीय वितरण केंद्र (आरडीसी) का निर्माण करेगी।

गुरुग्राम के निकट लॉजिस्टिक्स कैंपस बनाने की योजना
कंपनी की गुरुग्राम के निकट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक्स कैंपस बनाने की योजना है। उत्तर भारत की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी 140 एकड़ क्षेत्र में फैले आपूर्ति केंद्र का निर्माण करेगी। यह आपूर्ति केंद्र अनिवार्य रूप से सामान और फर्नीचर को पार्सल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed