फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five years after the Russia tour was cancelled due to Covid, no refund was received.

Panchkula News: कोविड में रद्द रूस टूर का 5 साल बाद भी नहीं मिला रिफंड

Wed, 04 Mar 2026 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five years after the Russia tour was cancelled due to Covid, no refund was received.
उपभोक्ता आयोग ने ट्रैवल कंपनी को ब्याज सहित 85,500 रुपये चुकाने का दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कोविड-19 के दौरान रद्द हुई रूस यात्रा का रिफंड पांच वर्षों तक नहीं लौटाने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ट्रैवल कंपनी के खिलाफ सख्त आदेश सुनाया है। आयोग ने कंपनी और उसके संचालकों को संयुक्त रूप से 70 हजार रुपये छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज सहित लौटाने, 10 हजार रुपये मानसिक उत्पीड़न और 5,500 रुपये वाद व्यय के रूप में अदा करने के निर्देश दिए हैं।
सेक्टर-26 निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2019 में उन्होंने रूस यात्रा के लिए ‘लाइफ एंड हेरिटेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ को दो अलग-अलग खातों से 35-35 हजार रुपये के चेक दिए थे, जो 13 नवंबर 2019 को उनके खाते से डेबिट हो गए। मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते यात्रा रद्द हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने धनवापसी की मांग की, जिस पर कंपनी ने 2023 में किश्तों में भुगतान की योजना साझा की, लेकिन तय समय सीमा में कोई राशि वापस नहीं की गई। आयोग ने बैंक रिकॉर्ड और व्हाट्सएप संदेशों के आधार पर पाया कि कंपनी ने भुगतान प्राप्त करने और रिफंड की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बावजूद राशि नहीं लौटाई। इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद कंपनी के पेश न होने पर उसे एकतरफा (एक्स-पार्टी) घोषित कर आदेश पारित किया गया। आयोग ने टिप्पणी की कि जब सेवा प्रदान ही नहीं की गई, तो उपभोक्ता की राशि वर्षों तक रोकना गलत है, विशेषकर जब मामला एक वरिष्ठ नागरिक से जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed