{"_id":"6275774548deaa3dc559544e","slug":"five-thousand-rupees-reward-crook-arrested-for-carrying-out-the-robbery-pkl-office-news-pkl4498432149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात को अंजाम देनें वाला पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदात को अंजाम देनें वाला पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने करीब छह माह पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाला पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुभम सेक्टर-12 रैला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता रेहड़ी लगाते हैं और वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। उसने चार से पांच लड़कों का गैंग बना लिया और रात के समय सामान बेचकर घर जाने वाले रेहड़ी वालों को लूटने लगा। उसके गिरोह के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। डीएसपी क्राइम ब्रांच अमन कुमार ने बताया कि 2021 में हुई लूट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम पहले भी स्नैचिंग की वारदात में आ चुका है। 16 नवंबर 2021 की देर रात सेक्टर-16 के रेस्टोरेंट में काम करने वाला कारकी मनीमाजरा स्थित अपने घर जा रहा था। सेक्टर 17 और 18 के गोलचक्कर पर आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ पीड़ित को रोका और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे चाकू भी मार दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2018 में चाकू से मारकर एक हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी जेल में बंद था। आरोपी ने 2021 में जमानत पर आकर फिर से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए 5000 रुपये का इनाम भी रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2018 में चाकू से मारकर एक हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी जेल में बंद था। आरोपी ने 2021 में जमानत पर आकर फिर से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए 5000 रुपये का इनाम भी रखा गया था।
विज्ञापन