{"_id":"65230ae68309cce2320644d4","slug":"five-people-injured-in-trolley-car-collision-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-5335-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्राले-कार की टक्कर में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्राले-कार की टक्कर में पांच लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचूकला। सेक्टर-9 और 10 की ट्रैफिक लाइट पर ट्राले और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। 2 घायलों का उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे सेक्टर-5 महिला थाना की तरफ से एक स्विफ्ट कार सेक्टर-9 की तरफ जा रही थी। उसी दौरान तवा चौकी की तरफ से ट्राला आ रहा था। जब कार ट्रैफिक लाइट के पास पहुंची तभी दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।
कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सेक्टर-10 पुलिस चौकी के इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि अभी घायल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। जिस कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।