फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five notices issued to AAP candidate for violation of election code of conduct

Panchkula News: चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर आप प्रत्याशी को पांच नोटिस जारी

Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Five notices issued to AAP candidate for violation of election code of conduct
खरड़। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू करने के लिए विधानसभा हलका खरड़ में अलग अलग टीमें हलके के गांवों और शहरों में दिन-रात काम कर रही हैं। इन टीमों के जरिये उनके कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाती है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधानसभा हलका खरड़ के सहायक रिटर्निंग अफसर-कम-एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने बताया कि खरड़ में अब तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 17 रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं, जिसके बाद आप के प्रत्याशी को पांच, कांग्रेस के प्रत्याशी को दो और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को एक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग की आचार संहिता का पालन करते हुए ही चुनाव प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed