{"_id":"6276d9ade7e6eb437e5ddb41","slug":"five-new-corona-patients-appeared-27-people-isolated-at-home-pkl-office-news-pkl449851951","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच नए मरीज सामने आए, 27 लोग घर में ही आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच नए मरीज सामने आए, 27 लोग घर में ही आइसोलेट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 27 हो गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी सक्रिय मरीज अपने घर पर ही आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 322 सैंपल एकत्र करके कोनोना की जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44218 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43777 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 618461 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी दिशानिर्देशों का लोग पालन करें। इसके अलावा लोग टीकाकरण करवाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी नियम का पालन करें, जिससे कि वह अपने आप को कोराना से बचा सकें।
वहीं, पंचकूला में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण अब तक 54 फीसदी हो चुका है। 15 से 17 साल के युवाओं का 85.8 फीसदी टीकाकरण किया गया है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील की है कि लोग टीकाकरण में हिस्सा लेकर अपने को कोरोना से बचा सकते हैं। सभी को टीकाकरण करवाना चाहिए।