फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five mg dose per kilogram by weight to patients of black fungus

ब्लैक फंगस के मरीजों को वजन के हिसाब से प्रति किलोग्राम पांच एमजी डोज

Wed, 02 Jun 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five mg dose per kilogram by weight to patients of black fungus
चंडीगढ़। कोरोना के नए म्यूटेंट से मिली ब्लैक फंगस की चुनौती से निपटने के लिए मनोहर लाल सरकार एक्शन में है। मरीजों को वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 5 एमजी की डोज दी जा रही है। सरकार ने 7 हजार इंजेक्शन के स्टॉक की व्यवस्था कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के पास 59 इंजेक्शन, जिला अस्पतालों और स्टॉक में 1110 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। दो हजार इंजेक्शन की आपूर्ति आरंभ हो चुकी है और 5 हजार इंजेक्शन खरीदने का ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में आवश्यक दवा की कमी नहीं रहेगी। म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से निपटने के लिए सरकार ने तत्परता दिखाई है। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं। सभी मेडिकल कॉलेज में इसके मरीजों के उपचार व बचाव के सभी कार्य निर्बाध रूप से जारी हैं। वह खुद म्यूकरमाइकोसिस के केस, उपचार व आवश्यक दवाओं की स्थिति पर कंट्रोल रूम से नजर बनाए हुए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ-साथ निरंतर स्थिति की समीक्षा की जा रही है। मेडिकल कॉलेजों के अलावा जिला स्तर पर निजी व सरकारी नागरिक अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। ब्लैक फंगस के उपचार की आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सरकार के अपने हाथ में लेने से एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कोई कमी नहीं रही है।
विज्ञापन

31 मई तक इतने टीकों की हुई आपूर्ति
28 मई को हरियाणा सरकार ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजो को 7, निजी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए 21 कुल मिलाकर 28 एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति की थी। 31 मई को सरकारी व सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में 658, निजी मेडिकल कॉलेजों व अस्पताल में ब्लैक फंगस के उपाचाराधीन मरीजों के लिए आपूर्ति 500 इंजेक्शन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ने लगी ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या
हरियाणा में 31 मई तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 734 थी। इनमें से 118 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना के नए म्यूटेंट में सामने आई यह बीमारी काफी खतरनाक है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 75 मरीजों की असमय मृत्यु हो चुकी है। इस बीमारी के राज्य में अब तक आए 927 मामलों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 242, रोहतक में 214 व हिसार में 211 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed