{"_id":"677d83de983dcbe41f0f0a4c","slug":"five-buffaloes-stolen-by-locking-the-owners-room-while-sleeping-in-the-cattle-shed-case-registered-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-118470-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पशुबाड़े में सोते मालिक के कमरे की कुंडी लगाकर पांच भैंसें चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पशुबाड़े में सोते मालिक के कमरे की कुंडी लगाकर पांच भैंसें चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
बरवाला। पशु बाड़े में सो रहे मालिक के कमरे का बाहर से कुंडा लगाकर पांच भैंसें चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
मौली पुलिस को दी शिकायत में शुभम वासी ककराली ने बताया कि पशु बाड़े में उनकी पांच भैंसें बंधी हुईं थीं। उनके पिता चंद्रहास भी पशु बाड़े में बने एक कमरे में सो रहे थे। चोर सोमवार रात को उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर पांच भैंसें चोरी कर ले गए। सुबह पांच बजे उसके पिता ने भैंसों को दोहने के लिए कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पशु बाड़े में पहुंचकर कमरे के बाहर लगी कुंडी खोली।
इसके बाद उन्होंने देखा कि पांच भैंसें गायब हैं। काफी खोजबीन करने के बावजूद भैंसों का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बरवाला पुलिस चौकी में दी। पंचकूला सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट लिए। चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि शुभम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।