फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five accused including Shiv Sena leader arrested with intoxication in Jalandhar

शिवसेना नेता समेत पांच आरोपी नशे के साथ गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 09:38 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Five accused including Shiv Sena leader arrested with intoxication in Jalandhar
सीआईए स्टाफ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में पांच नशा तस्करों को काबू कर 3 किलो अफीम 80 हजार रुपये, एक एक्टिवा और एक कार बरामद की है। आरोपियों में शिवसेना समाजवादी का नेता भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित मंदिर के पास स एक्टिवा सवार व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 250 ग्राम अफीम बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी पर थाना बारादरी में मामला दर्ज कर अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी रजिंदर सिंह उर्फ राजू टोपी निवासी रसीला नगर जालंधर ने बताया कि वह आजाद सिंह निवासी पिंड दहार थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा से अफीम खरीद कर आगे सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी आजाद सिंह को लंबा पिंड चौक के नजदीक से गिरफ्तार कर उससे 250 ग्राम अफीम और मारुति कार बरामद की है। आरोपी रजिंदर राजू शिवसेना समाजवादी का पंजाब का महासचिव है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सीआईए स्टाफ-1 की अन्य टीम ने लाडो वाली रोड टी-प्वाइंट के पास से शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस पर उनके पास से ढाई किलो अफीम और 80 हजार रुपये बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम सत्यपाल पुत्र वेद राम वर्मा मूल निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल पता लुधियाना, अजीत कुमार पुत्र रामपाल मूल निवासी शाहजहांपुर यूपी, हाल पता लुधियाना और अभय गौतम पुत्र राम अवतार मूल निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल पता लुधियाना बताया। पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed