फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First register with the app then go to the hospital for checkup.

हरियाणा : पहले एप से रजिस्ट्रेशन करवाएं फिर अस्पताल जाएं, न लाइन में लगना होगा न ही इंतजार करना होगा

Wed, 20 Oct 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
First register with the app then go to the hospital for checkup.
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वस्थ हरियाणा मोबाइल एप को लांच करते हुए। - फोटो : ?
चंडीगढ़। अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगनेे से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यहां स्वस्थ हरियाणा मोबाइल एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से कोई भी मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे और अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को किस डॉक्टर के पास जाना है। इससे मरीजों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे देख सकते हैं लैब रिपोर्ट
विज ने बताया कि इसके साथ डॉक्टर जो टेस्ट लिखेंगे और जो भी लैब की रिपोर्ट होगी इस एप के माध्यम मरीज घर बैठे ही एप से देख पाएंगे। उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी, वह कभी भी देख सकता है।
विज्ञापन

ऐप की ये है मुख्य विशेषताएं
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण (डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा, मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे, मरीज किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed