फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First hitec bus terminal will be ready in Faridabad

हरियाणा : फरीदाबाद में पहला अत्याधुनिक बस टर्मिनल सितंबर में होगा तैयार

Sat, 30 Apr 2022 02:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
First hitec bus terminal will be ready in Faridabad
चंडीगढ़। हरियाणा में पीपीपी मोड पर फरीदाबाद में पहला हाईटेक बस टर्मिनल सितंबर में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें कमर्शियल हब भी होगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने बैठक में कृषि, परिवहन और नागरिक उड्ढयन विभाग की लगभग 1450 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि फरीदाबाद एनआईटी में 4 एकड़ भूमि पर बन रहे इस बस अड्डे पर अधिकारी, चालक व परिचालकों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। हर फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट लगेगी। कौशल ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन और समीक्षा तकनीक (पीईआरटी) चार्ट बनाने के निर्देश दिए ताकि समयावधि और पूर्ण प्रतिशतता की स्थिति स्पष्ट हो सके। कार्य कर रहे ठेकेदारों या एजेंसियों को निर्देशित किया जाए कि वे निर्धारित समयावधि में ही परियोजनाओं के कार्यों को पूर्ण करें। लगभग 140 करोड़ रुपये से पिंजौर में बनाई जा रही सेब, फल व सब्जी मार्केट वर्ष 2023 में पूर्ण होने की संभावना है। विभिन्न उत्पादों और खुदरा किसानों के लिए शेड बनाने का कार्य आगामी 5 माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

हिसार में एमआरओ, कार्गो ऑपरेशन का निर्माण जल्द होगा पूरा
बैठक में बताया गया कि एकीकृत एविएशन हब के तहत हिसार एयरपोर्ट पर 10,000 फीट रनवे का कार्य जुलाई माह में पूरा हो जाएगा। चरण-2 के अंतर्गत ऑपरेशनल बिल्डिंग, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग) एवं कार्गो ऑपरेशन का कार्य भी तेज गति से हो रहा है। एमआरओ बनने से जहाजों को ठीक करवाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और संसाधन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed