फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firing at the house of the migration center operator, Barwala youth arrested

Panchkula News: इमिग्रेशन सेंटर संचालक के घर पर फायरिंग, बरवाला का युवक काबू

Mon, 15 Sep 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Firing at the house of the migration center operator, Barwala youth arrested
पंचकूला/ साढौरा (यमुनानगर)। कच्चा किला के पास रहने वाले इमिग्रेशन सेंटर संचालक नीरज के घर शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दोनों बदमाश हेलमेट पहन कर आए थे। पुलिस ने इनमें से एक पंचकूला के बरवाला निवासी साहिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर वेंकेट गर्ग नारायणगढ़ ने ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नीरज के घर के बाहर खड़े होकर बदमाशों ने छह गोलियां चलाईं। थाना साढौरा, सीआईए व अन्य जांच एजेंसियों ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा मौका से छह खाली खोल बरामद किए गए। पुलिस को पहाड़ीपुर नाका के पास बदमाशों के खेत में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने रातभर खेतों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने पंसाहिल नाम के युवक को कैल-पंचकूला बाईपास से पकड़ लिया। उससे बाइक, छह कारतूस, पिस्तौल व मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर साहिल हड़बड़ी में बाइक समेत गिर गया जिससे उसकी टांग पर चोट लग गई। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग के वक्त नीरज दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। उन्हें दो पुलिसकर्मी दिए गए हैं। इस वारदात के बाद परिवार दहशत में है। नीरज लोगों को विदेश भेजने का कार्य कर रहे हैं। कुछ को वह डंकी रूट से विदेश भेज चुके हैं। कई माह पहले भी गैंगस्टर ने उनसे 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन



हम अपनी लड़ाई लड़ रहे...



फायरिंग करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर वेंकेट गर्ग ने ली। ऐसा एक मैसेज वेंकेट गर्ग नारायणगढ़ के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है राम राम सभी भाइयों को। मैं वैंकेट जो साढौरा में गोली चली है नीरज एजेंट के घर वो मैंने चलवाई है। इसने हमारे बहुत भाइयों के पैसे खा रखे हैं और रास्ते में अपहरण करवा रखा है। बहुत भाइयों के घर बर्बाद किए हैं बाहर भेजने के नाम पर। अपना एक भाई हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया है। उसका नाम साहिल पिता का नाम परवीन बरवाला का रहने वाला है। हम अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस कुछ भी गलत ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन:


साढौरा में घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार भी किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आरोपियों से सख्ती से निपटेगी। - कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed