{"_id":"672e7f762b64e256e400e76d","slug":"firing-after-destroying-crops-case-registered-against-40-including-two-named-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12255-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फसल नष्ट कर की फायरिंग, दो नामजद सहित 40 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फसल नष्ट कर की फायरिंग, दो नामजद सहित 40 पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। गांव नग्गल में धनिया की दस एकड़ फसल नष्ट कर फायरिंग के बाद जान से मारने की धमकी देने के मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतिंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह निवासी गांव सुलतानपुर तहसील बरवाला ने 40 अन्य हथियारबंद व्यक्तियों के साथ नग्गल पहुंचे।
उन्होंने दस एकड़ की जमीन में धनिये की फसल को नष्ट करने के साथ दो ट्रैक्टर पूरी तरह से तोड़ दिए थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता नरेंद्र ठाकुर निवासी सेक्टर-12 पंचकूला को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपी सतिंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह पर आरोप लगाए कि दस एकड़ जमीन उनकी है।
इस पर नरेंद्र ठाकुर की ओर से कागज दिखाए गए कि यहां पर पर्ल ग्रुप की जमीन है। इसे लेकर पर्ल ग्रुप की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उन्होंने अवैध कब्जा करने की कोशिश की। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।