फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fire in house, policeman saves family

घर में लगी आग, पुलिसकर्मी ने परिवार को बचाया

Fri, 27 Mar 2020 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in house, policeman saves family
पंचकूला। सेक्टर-20 की सोसाइटी के एक फ्लैट में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आसपास के अन्य फ्लैट सहित पास की सोसाइटीज के लोगों को घटना का पता उस समय लगा, जब उन्होंने फ्लैट से धुआं निकलता देख परिवार की मदद की गुहार को सुना।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल के फ्लैट की बालकनी में खड़े परिवार के तीन सदस्यों की मदद की गुहार सुनकर लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। लेकिन दमकल विभाग के फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचते, इससे पहले सेक्टर-20 थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सुरजीत सिंह ने जान की परवाह किए बगैर बालकनी में खड़ी दो महिलाओं और एक पुरुष की जान बचाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सुरजीत सिंह सोसाइटी के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट की बालकनी से वाटर पाइप के जरिए चढ़कर सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा। इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी भी वाटर पाइप के जरिए फ्लैट की बालकनी में पहुंचा। उन्होंने बालकनी में खड़ी तीनों लोगों की जान बचाई। हालांकि, ठीक उसी दौरान दमकल विभाग से फायर फाइटर भी मौके पर आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत आग से जलते कमरे और घर के अन्य हिस्सों पर पानी की बौछारें की। पास की एक सोसाइटी सहित अन्य लोगों ने पुलिसकर्मी सुरजीत सिंह के परिवार की मदद के दौरान की वीडियो अपने कैमरों में कैद की। यह वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, दमकल विभाग आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed