फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fire broke out in the first floor of a showroom in Sector-16, 25 students were trapped in the skill center for 20 minutes

Panchkula News: सेक्टर-16 की एक शोरूम की पहली मंजिल में लगी आग, स्किल सेंटर में 20 मिनट 25 छात्र फंसे रहे

Sat, 01 Jun 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the first floor of a showroom in Sector-16, 25 students were trapped in the skill center for 20 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित एक शोरूम की पहली मंजिल पर मीटर बॉक्स में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से फैले धुएं के कारण दूसरी मंजिल पर स्किल सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सेंटर में 25 बच्चे करीब बीस मिनट तक फंसे रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग भारी संख्या में नीचे एकत्रित हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दूसरे शोरूम की पिछली तरफ के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकला। हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 स्थित शोरूम की पहली मंजिल की सीढि़यों में लगे मीटर बॉक्स में शॉट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ दूसरी मंजिल तक पहुंच गया।। दूसरी मंजिल पर स्किल सेंटर है। उस समय वहां 25 बच्चे थे। धुआं देखकर वे सब नीचे की तरफ भागे, लेकिन सीढि़यों में आग देखकर ऊपर की तरफ भागने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उसी समय फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब सात बच्चों को पीछे की खिड़की से बचाया। आग पर काबू पाने के बाद अन्य बच्चों और स्टाफ को आगे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


शोरूम के पास नहीं है फायर एनओसी
शोरूम की दूसरी मंजिल में स्किल सेंटर तो बना है, लेकिन उनके पास न तो फायर एनओसी है, न ही आपातकालीन निकास के लिए सीढि़यां। फायर ऑफिसर ने बताया कि शोरूम के पास फायर एनओसी नहीं है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। शहर में कई कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं, जहां पर हजारों बच्चे कोचिंग लेने जाते हैं। मई 2016 में सेक्टर-14 मार्केट स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगी थी। उस हादसे में गनीमत रही थी कि आग देर रात लगी थी। शुक्रवार को आग लगने की घटनाओं की बात की जाए तो जिले में सा जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। सभी जगह आग पर फायर कर्मचारियों द्वारा काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed