{"_id":"683c98dda1368e99c1059205","slug":"fire-breaks-out-in-rajindra-gymkhana-club-loss-of-lakhs-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8283-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजिंदरा जिमखाना क्लब में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजिंदरा जिमखाना क्लब में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के राजिंदरा जिमखाना क्लब के पहली मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में रविवार शाम एसी में शार्टसर्किट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना के समय रेस्टोरेंट में कुछ लोगों के अलावा स्टाफ मौजूद था। समय रहते ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। फायर ब्रिगेड़ ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
फायर स्टेशन आफिसर राजिंदर कौशल ने बताया कि शाम करीब पांच बजे राजिंदरा जिमखाना की पहली मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में एसी में शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पांच पानी की गाड़ियों का इस्तेमाल करके आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग को निचली मंजिल तक फैलने नहीं दिया गया। क्लब अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय कोई बच्चा मौजूद नहीं था और न ही कोई पार्टी चल रही थी।