फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Financial powers of Shri Mata Mansa Devi Shrine Board officials increased

एसएमएमडीएसबी अधिकारियों की वित्तीय शक्तियां बढ़ीं

Thu, 07 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Financial powers of Shri Mata Mansa Devi Shrine Board officials increased
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड (एसएमएमडीएसबी) के अधिकारियों की वित्तीय शक्तियों में वृद्घि की है। बोर्ड के विकास कार्यों को गति देने और दिन-प्रतिदिन की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अध्यक्ष के नाते बुधवार को बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की। इसमें 28 एजंडों पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंजूरी के बाद बोर्ड के मुख्य प्रशासक की वित्तीय शक्ति 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपये हो गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की वित्तीय शक्ति को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख और सचिव की वित्तीय शक्ति 20,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये की है।
विज्ञापन

तीर्थस्थल कायाकल्प एवं आध्यात्मिक संवर्धन (प्रसाद) योजना के तहत 14.70 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए एसएमएमडीएसबी बजट के रूप में 78.36 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 से 15 अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि उत्सव की सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर आने वाले भक्त कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन करें। अधिकारी, शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों से सभी अतिक्रमणों को हटाने के लिए तत्काल अतिक्रमण मुक्त पंचकूला के लिए विशेष अभियान चलाएं। बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को विभिन्न चालू विकास परियोजनाओं से अवगत कराया, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
श्री वाटिका में पार्किंग स्थल का निर्माण
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पूजन स्थल परिसर से गुजरने वाले बरसाती नाले के ऊपर निर्मित सरफेस पार्किंग, श्री वाटिका के निर्माण पर 1.93 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस 1915.41 वर्ग मीटर के कुल पक्के पार्किंग क्षेत्र में लगभग 50 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। 10.49 करोड़ रुपये से 0.50 एकड़ भूमि पर वृद्धाश्रम भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस 5 मंजिला इमारत में अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ 19 डबल ऑक्यूपेंसी कमरे होंगे। भवन में 52 व्यक्ति रह सकेंगे और यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्य सिंह द्वार का निर्माण
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसएमएमडीएसबी कांप्लेक्स में श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ-साथ मंदिर में प्रवेश को चिह्नित करने के लिए द्वार स्थापित करने लिए उपयुक्त स्थान का पता लगाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने द्वार के निर्माण के लिए अनुमान तैयार करने को भी कहा। 24.58 लाख रुपये से पिंजौर के निकट पिंजौर-परवाणू बाइपास पर और काली माता मंदिर के समीप सड़क किनारे दो स्तंभों का निर्माण किया गया है। मुख्य कार्य पूरा कर लिया गया है और क्षेत्र की रेलिंग के साथ-साथ इस पर रोशनी करने का काम किया जाना है। मुख्यमंत्री ने नर्देश दिए कि काली माता मंदिर, कालका के सौंदर्यीकरण एवं अवसंरचना के विकास के कार्य को तेजी से किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed