फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Financial assistance approved for 36,792 houses under Rural Housing Scheme: Saund

ग्रामीण आवास योजना के तहत 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी : सौंद

Sun, 23 Aug 2026 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance approved for 36,792 houses under Rural Housing Scheme: Saund
बोले- 478 करोड़ की वित्तीय सहायता से 17,000 घरों का निर्माण पूरा, 19,792 निर्माणाधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने सूबे में कुल 36,792 ग्रामीण घरों के लिए सीधी वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह मंजूरी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-25 से अब तक दी गई है।
इनमें से 17,000 घरों का निर्माण 478.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से पूरा हो चुका है। शेष 19,792 घरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंत्री सौंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई परिवार उचित आवास सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार ऐसे परिवारों को सहायता प्रदान करती है। नियमित आवासीय सहायता के अतिरिक्त पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए एक विशेष पैकेज भी मंजूर किया गया है। यह पैकेज 360 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन

बाढ़ राहत कार्य :
इस पैकेज के तहत 30,000 क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 28,020 घरों को मंजूरी दी जा चुकी है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की पहली और दूसरी किस्त ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed