फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Film Dashmi made on OP Chautala's studies in Tihar.

हरियाणा : ओपी चौटाला के तिहाड़ में पढ़ाई करने पर बनी फिल्म दसवीं, अभिषेक बच्चन ने निभाई चौटाला की भूमिका, यामी बनीं जेलर

Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Film Dashmi made on OP Chautala's studies in Tihar.
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के तिहाड़ जेल में रहते पढ़ाई करने पर फिल्म दसवीं आ रही है। यह सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें ओपी चौटाला की भूमिका अभिषेक बच्चन ने निभाई है। यामी गौतम जेलर की भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि चौटाला ने जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काटने के दौरान कैसे 10वीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन

उन्होंने दसवीं पास करने को अपने आत्मसम्मान से जोड़ लिया था। उन्होंने जेल में दिन-रात पढ़ाई की और परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। वह आठवीं पास थे, उनका सपना था कि दसवीं की पढ़ाई पूरी करें। 87 वर्षीय चौटाला पर बनी फिल्म का ट्रेलर वीरवार को ही जारी हुआ, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसे इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी देखा है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

भर्ती घोटाले में चौटाला को जनवरी 2013 में दस साल की सजा हुई थी। वह सजा काटकर अब बाहर आ चुके हैं और पार्टी गतिविधियों में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि भर्ती घोटाले में चौटाला अब जेल में रहेंगे। अभिषेक बच्चन ने चौटाला के तेवरों को फिल्म में दिखाने की पूरी कोशिश की है। जेल में पहुंचने पर वह छोटे दरवाजे से अंदर नहीं जाते, पूरा गेट खुलवाते हैं। कहते हैं कि यह चौधर की लड़ाई है। जेल में उनकी जेलर से कई बार झड़प होती है। जेलर उन्हें अनपढ़ गंवार कहती है, तो वह ठान लेते हैं कि दसवीं पास कर ही रहेंगे। उन्हें फिल्म में अंग्रेजी बोलते हुए ही भी दिखाया गया है। फिल्म दसवीं के ट्रेलर को अटैच करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की लाइन को कोट करते हुए लिखा है कि मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो- बस कह दिया तो कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed