{"_id":"665cdda59b21ca5d690f8965","slug":"fill-the-form-for-admission-in-iti-panchkula-sector-14-from-june-7-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-8451-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईटीआई पंचकूला सेक्टर-14 में एडमिशन के लिए 7 जून से भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईटीआई पंचकूला सेक्टर-14 में एडमिशन के लिए 7 जून से भरें फॉर्म
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सेक्टर-14 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट https://www.admissions.itiharyana.gov.in पर दिनांक सात जून से 21 जून 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।
संस्थान के प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि दाखिला संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश के बारे में विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची और संस्थानवार सीटों के बारे सूचना इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभिन्न दाखिला चरणो में मेरिट और सीट अलाॅटमेंट जारी करने के कार्यक्रम के बारे में सूचना भी वेबसाइट पर सात जून 2024 से उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रार्थी आवेदन के लिए, संस्थान में बने हेल्पडेस्क की मदद से भी अपना फाॅर्म भर सकते हैं।
फाॅर्म भरने के लिए प्रार्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आवास प्रमाण पत्र, आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, पिताविहीन या अनाथ का प्रमाण पत्र, परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक के अलावा फोटो अपलोड करने हैं। एडमिशन में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना अनिवार्य हैं। ऐसे प्रार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।