फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fighting between two groups in Baddi, youth from Panchkula died at home, two injured

Panchkula News: बद्दी में दो गुटों में मारपीट, पंचकूला के युवक की मैाके पर माैत, दो घायल

Tue, 27 Aug 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two groups in Baddi, youth from Panchkula died at home, two injured
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला/सोलन। बद्दी में सोमवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे और डंडे चले। इसमें घायल एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक नाबालिग समेत दो लोग घायल हो गए। एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरे को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पंचकूला सेक्टर-12 ए के गांव रैली निवासी राहुल राय के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नशे की सप्लाई के दाैरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई। बद्दी पुलिस ने आठ आरोपियों की पहचान की है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। राहुल के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पंचकूला सेक्टर-12 ए स्थित गांव रैली के मकान नंबर-119 निवासी राहुल राय, जिला उन्नाव (यूपी) निवासी लक्ष्मी कांत पुत्र राजू (18) और एक 17 वर्षीय नाबालिग सोमवार को बद्दी ट्रक यूनियन के पास गांजा की सप्लाई कर रहे थे। इसी बीच पैसे के लेनदेन को लेकर उनकी दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


दूसरे गुट के करीब एक दर्जन लोगों ने तीनों पर लात-घूंसे और डंडे से प्रहार शुरू कर दिया। इसमें राहुल राय बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि नाबालिग लड़का और लक्ष्मी कांत बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को बद्दी सीएचसी लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी इल्मा अफरोज भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ और पंचकूला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने कई जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। एसपी इल्मा अफरोज ने जनता से अपील है कि वह किसी भी तरह की जानकारी जो इस मामले की जांच में सहायक हो, पुलिस के साथ साझा करें। उनकी दी गई जानकारी को गोपनीयता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।



एसपी ने अपनी गाड़ी से घायल को पहुंचाया पीजीआई

घायल युवक लक्ष्मी कांत बद्दी के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। एबुलेंस आने में एक घंटे का समय लगना था। चिकित्सकों ने बताया कि एक घंटे तक वह जीवित नहीं रह पाएगा। इस पर एसपी ने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से पीजीआई चंडीगढ़ ले आईं और भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने के कारण लक्ष्मी कांत अब खतरे से बाहर है। मृतक राहुल के पिता राजेश ने बताया कि पोस्टमार्टम मंगलवार को शिमला में होगा। उसके बाद पुलिस राहुल का शव सौंपेगी।




पिता बोले- बेटे को साजिश कर मौत के घाट उतारा

पंचकूला। मृतक राहुल के पिता राजेश ने कहा कि उनके बेटे और उसके दोस्तों को हमलावर सड़कों पर पीटते रहे और तमाशबीन बनकर लोग वीडियो बनाते रहे। लोग चाहते तो उनका बेटा बच सकता था। किसी ने उनके बेटे की जान नहीं बचाई। सभी वीडियो बनाकर फेसबुक और व्हट्सएप ग्रुपों में अपलोड करते रहे। राजेश ने आशंका जताई है कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा गया है। उसकी पहले पंचकूला के कुछ लड़कों से रंजिश थी। उनमें कुछ जेल से बाहर आ गए हैं, कुछ अभी भी जेल में हैं। राजेश ने बताया कि वह अपने बेटे को अक्सर समझाते थे कि घर से बाहर बिना पूछे नहीं जाना है लेकिन रविवार की सुबह वह बिना पूछे अपने दोस्तों के साथ वह बद्दी चला गया। बद्दी किसलिए गया इसकी जानकारी नहीं है। राजेश ने बताया कि राहुल ने रविवार सुबह अपनी बहन से चाय बनाने के लिए कहा, वह चाय बना ही रही थी कि उसके दोस्तों का फोन आ गया और वह अपनी बहन को बद्दी जाने की बात कहकर दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर निकल गया। राजेश ने बताया कि शाम तक राहुल घर नहीं आया तो कई जगह कॉल की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात के करीब दो बजे फोन की घंटी बजी तो फोन उठाया। पुलिस वाले बोले कि आप आ जाओ आपका बेटा गंभीर है। सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में घायल नाबालिग के मामा ने बताया कि उनका भांजा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने बद्दी गया था। पुलिस नशा बेचने की कहानी बना रही है। नवरत्न ने बताया कि उनका भांजा ओल्ड पंचकूला के खड़क मंगोली का रहने वाला है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बद्दी की एसपी उससे मिलने पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचीं थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed