{"_id":"628162262d88dd386e707412","slug":"fight-for-parking-the-car-in-the-parking-lot-pkl-office-news-pkl450732112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित सोसायटी की पार्किंग में कार पार्क करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सोसायटी में रहने वाली महिला और बुजुर्ग की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सोसायटी में कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में महिला और बुजुर्ग ने शिकायत दी है। दोनों की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।
57 वर्षीय बुजुर्ग ने वह 22 साल से सोसायटी में रहते हैं। आज तक कभी ऐसी बात नहीं हुई। 13 मई की रात करीब 9 बजे उन्होंने देखा कि कार टेढ़ी खड़ी है। उन्होंने कार मालिक को नीचे बुलाकर सीधा करने को कहा। इसके बाद वह अपने फ्लैट में चले गए। कुछ देर बाद कार मालिक व उसकी पत्नी नीचे आए और गाली देने लगे। उन्होंने ऐसा करने से रोका तो मुंह थप्पड़ मारा। इस वजह से खून भी निकल आया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बाद सोसायटी के लोग आए और बचाव किया। उन्होंने ने बताया सोसायटी में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से अगर पुलिस पूछे तो सच्चाई का पता चल जाएगा।
महिला ने व्यक्ति के खिलाफ दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति ने उनके और पति के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। मारपीट के दौरान बुजुर्ग ने उसके शरीर के अन्य हिस्सों को टच किया। महिला की मानें तो उक्त व्यक्ति के काफी उच्च लोगों से संपर्क होने की वजह से उन्हें धमकाया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर किया है।