{"_id":"687bf92ee7a31884980accf3","slug":"fight-between-patient-and-doctor-clothes-torn-panchkula-news-c-87-1-pan1001-124896-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में शनिवार रात करीब 9.40 बजे मरीज और डॉक्टर के बीच हाथापाई हो गई। उपचार में आनाकानी करने पर मरीज ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए। मामला इतना बढ़ गया कि डॉक्टरों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस यहां से दो युवकों को उठाकर चौकी ले गई। यहां दोनों पक्षों के बयान के बाद पुलिस जांच कर रही है। वही, बताया जा रहा है कि इस हंगामे के बीच कोई एक डेड बॉडी भी उठाकर ले गया है। इससे अफरा तफरी मची हुई है।
दरअसल शनिवार रात बुढ़नपुर निवासी हरेंद्र सिंह छाती में दर्द होने पर इमरजेंसी की ओपीडी में डॉक्टर कुणाल के पास पहुंचा। जांच के लिए बोला तो डॉक्टर ने कहा मसल में पेन है, कल सुबह ओपीडी में जाना। मरीज का आरोप है कि पहले डॉक्टर ने कॉलर पकड़कर मुक्के मारे तो बचाव में मैंने भी डॉक्टर पर हाथ उठाया। वहीं, इस दौरान सवाल उठ रहा है कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दो पुलिस मुलाजिम डीसीपी ने तैनात किए थे और सिक्योरिटी गार्ड भी होते हैं तो वह इस समय कहां थे।